नये नये सूट में देखा जो तुझे रूट में
मन भी मचल मचल उठा बेकार झूठ मूठ में
इना मीना डिका चीख चीख चीखा
रिका चिका पिका सब लागे फीका फीका
नये नये….
अरे सज रही धज रही
रे बन रही संवर रही
जे धारे नये सूट ने
रे जम रही जमा रही
काम धाम छोड़ छाड़ आगे पीछे रूट में
बन ठन के हो टीपटाप हम भी सूट बूट में
नये नये सूट में देखा जो तुझे रूट में
मन भी मचल मचल उठा बेकार झूठ मूठ में
चहक रही महक रही
चमक रही दमक रही
दुपट्टे को लहराये ऐसे
लजा रही लजा रही
दिल के कोने कोने सूट कर दी सूट ने
रही सही बाकि कसर पूरी कर दी रूप ने
नये नये सूट में जो देखा तुझे रूट में
मन भी मचल मचल उठा बेकार झूठ मूठ में
हंस रही हंसा रही
फंस रही फंसा रही
दांतों में उंगली दबाये
ललचा रही ललचा रही
इठलाये बलखाये जो चले नये सूट में
ताम झाम छोड़ सब जाम पूरे रूट में
नये नये सूट में जो देखा तुझे रूट में
मन भी मचल मचल उठा बेकार झूठ मूठ में
नाच रही नचा रही
गिर रही गिरा रही
उंगलियों पे दुपट्टा लपेटे
सता रही सता रही
सारे सारे हो मतवारे
ताख पे रख दे लाज सारे
नये नये सूट में देखा जो तुझे रूट में
मन भी मचल मचल उठा बेकार झूठ मूठ में
मटक रही झटक रही
लहक रही दहक रही
आग लगा पानी में
सनका रही सनका रही
दिल भी धड़क उठा मन भी तड़प उठा
नयनों के संग संग अधर भी मचल उठा
नये नये सूट में जो देखा तुझे रूट में
मन भी मचल मचल उठा झूठ मूठ में
No comments:
Post a Comment