Search This Blog

Friday, February 23, 2024

बढ़ रही है मांग इन दिनों

आंख से काजल चुराना मुंह से निवाला छीन लेना 
हुनर है क्या कोई विशेष जग में बढ़ रही है मांग इन दिनों 

सीखिए चमचागिरी और तेल लगाना
आजकल फैशन में है इसका चलन बढ़ रही है मांग इन दिनों 

बिल्कुल नयी नयी बहाली आई है आजकल मार्केट में
आवश्यक है पेपर लीक कराना बढ़ रही है मांग इन दिनों  

हो रही अच्छे दिनों की शुरुआत है बेरोजगारी में भी स्कोप है अच्छा
आसमां छू रही है दिन प्रतिदिन बढ़ रही है मांग इन दिनों 

No comments:

Post a Comment

आगे हाथ लगाएंगे पीछे हाथ लगाएंगे

आगे हाथ लगाएंगे पीछे हाथ लगाएंगे  आगे हाथ लगाएंगे पीछे हाथ लगाएंगे इसी असमंजस में हम तो सालों साल बिताएंगे  पानी मुफ्त बांटेंगे बिजली मुफ्त ...