Search This Blog

Tuesday, March 15, 2022

हम भारतवासी हम भारतवासी

ना कश्मीरी ना बिहारी ना मद्रासी
हम भारत वासी हम भारत वासी 
हम भारत वासी
नब्बे की वह काल रात्रि नब्बे की वह काल रात्रि
हम कश्मीरी दुशाला ओढ़े थे
वो पाक से भाला लाए थे
पाक पाक चिल्लाते थे
वो पाक पाक क्या हम नापाक
रे भाग भाग कश्मीरी अभाग
कहां घुसी थी गांधी की लाठी
गांधी की लाठी।
 
थे कश्मीर के जो मूल निवासी
या कह लो उनको आदिवासी
थे दिल्ली में जो सुखराशी
क्या न थे वो भारतवासी
फिर क्यों हुये थे वे वनवासी
वे वन वासी वे वनवासी


अब तो छोड़ो मीर जाफरी
अब भी करते क्या लंदन की चाकरी
सत्य कहो कहा सोये थे
किस विलास में खोये थे
दिखे नहीं क्यों वे विकल निवासी
विकल निवासी
 
खेल खेल खूनी खंजर
भारत था नि:शस्त्र जहां
भारत भी निर्वस्त्र  वहां
बाप इह जहां काटा जा रहा
बेटी उह जहां उघारी जा रही
सोच सोच जब वह मंजर
मन भी है अब उघड़ गया
हे भारत वासी हे भारत वासी
 
तुम सब ही हो मगध की थाती
अबकी बारी दुश्मन की छाती
खून खून से करना लथपथ छाती
याद कराना उनकी नानी
उनकी नानी उनकी नानी

ना कश्मीरी ना बिहारी ना मद्रासी
हम भारत वासी हम भारत वासी
हम भारत वासी

  

No comments:

Post a Comment

आगे हाथ लगाएंगे पीछे हाथ लगाएंगे

आगे हाथ लगाएंगे पीछे हाथ लगाएंगे  आगे हाथ लगाएंगे पीछे हाथ लगाएंगे इसी असमंजस में हम तो सालों साल बिताएंगे  पानी मुफ्त बांटेंगे बिजली मुफ्त ...